फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, डीयू की छात्राएं गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2013 01:34 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने शनिवार रात और रविवार को बुलंदशहर के नगर और देहात क्षेत्र के घरों और होटलों में दबिश देकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार देर शाम तक दो डीयू छात्राओं और चार महिला दलाल समेत 25 लड़के-लड़कियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की छापेमारी जारी है।

पुलिस ने रात की कार्रवाई में दो होटल संचालक, प्रबंधक और कुछ वेटरों को हिरासत में लिया है। इनसे 54 हजार कैश और 40 मोबाइल बरामद हुए हैं।

पूछताछ में तीन स्थानीय सभासदों के नाम भी सामने आए हैं। सेक्स रैकेट में अभी कई बड़े नामों के सामने आने की चर्चा है। सेक्स रैकेट का जाल पूरे एनसीआर में फैला हुआ है।
विज्ञापन


जिस्मफरोशी की लगातार मिल रही शिकायतों और लोगों में बढ़ रहे आक्रोश के बाद पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाया।

पुलिस ने शनिवार रात राधानगर, टांडा, तेलीवाड़ा, कांशीराम आवास स्थित चार घरों में छापामारी कर चार महिला दलालों और कई लड़के-लड़कियों को पकड़ा।

पुलिस ने दलालों से पूछताछ कर रैकेट से जुड़े ग्राहकों और अन्य लड़कियों को हिरासत में लिया। दोपहर बाद पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र स्थित रेड चिली, न्यू राज आदि होटलों पर एक साथ छापामारी की।

रविवार शाम तक पुलिस ने दो डीयू स्टूडेंट्स और खुर्जा की तीन महिलाओं समेत 20 लड़के और 11 लड़कियों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस 25 लोगों को हिरासत में लेने की पुष्टि कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस का ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन


अब तक 11 लड़कियां, महिलाएं और 19 पुरुष पकड़े जा चुके हैं। इनमें दो डीयू छात्राएं हैं, शेष बुलंदशहर, सिकंदराबाद और खुर्जा की हैं। पूछताछ में पुलिस, नेता और कथित मीडियाकर्मी की भी संलिप्तता पाई गई है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। - वैभव कृष्ण (आईपीएस), सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें