फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
विज्ञापन

पिता ने लगाया भाभी पर हत्या करने का आरोप
ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था युवक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, रिपोर्ट, विसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बौरब्यास गांव निवासी युवक की बृहस्पतिवार की रात घर पर सोने के दौरान संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप बड़ी बहू पर मढ़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

30 वर्षीय कमलेश पुत्र श्रीराम राजभर की बृहस्पतिवार की रात में घर में सोने दौरान संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश तीन भाई थे। उसके बड़े भाई टीपू की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। बाद में उसकी भाभी छोटे भाई चंद्रेश के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। चंद्रेश रोजगार के सिलसिले में गुजरात रहता है। कमलेश की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वह अपनी भाभी के साथ घर पर अलग कमरे में रहता था। अक्सर कमलेश और उसकी भाभी के बीच विवाद होता रहता था। कमलेश ट्रैक्टर चलाता था। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश नशे का भी आदी था। रात में भी उसका अपनी भाभी व उसके बच्चों के साथ विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर गोरखपुर में रह रहे मृतक के पिता श्रीराम घर पहुंच गए। पीड़ित पिता श्रीराम ने बहू पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। एसओ विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और विसरा सुरक्षित कर दिया गया। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। वैसे मृतक कमलेश नशे का आदी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें