फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: योगी ने मंदिर में दर्शन कर अध्यात्म का दिया संदेश, विकास के लिए पंचायतों को साधा

Mon, 26 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम के ​शिवलिंग की पूजा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना​थ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। योगी आदित्यनाथ ने इसे अपने सौभाग्य से जोड़ दिया।
विज्ञापन

यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले तामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने अध्यात्म और आस्था का संदेश दिया। मंच पर पहुंचे तो विकास की जिक्र करते हुए पंचायतों को साधा और कहा कि पंचायतों के जरिए विकास को और गति मिल सकती है। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होने है, इस संदेश के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर करीब 3:20 बजे तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बने हेलिपैड पर उतरा। इसके बाद वह सीधे मंदिर पहुंच गए और शिव की आराधना की।
विज्ञापन

उन्होंने दुनिया को सौहार्द और प्रेम का संदेश देने वाले कबीर की परिनिर्वाण स्थली का जिक्र किया और कहा कि यहां पर विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। यहां पर्यटक आएंगे तो विकास की गति और तेज होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की भागीदारी से ही विकास होगा, इसमें ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। चूंकि पंचायत चुनाव नजदीक है, ऐसे में लोग मुख्यमंत्री के पंचायतों के जरिए विकास का खाका खींचने के जिक्र को लोग काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें