फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर हुई चर्चा

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में आयोजित बेबीनार कार्यक्रम में शामिल डीसी और अन्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- ऑनलाइन कार्यशाला में शामिल हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मानव संसाधन मंत्रालय व नीति आयोग की ओर से सोमवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दिल्ली से कार्यशाला का उद्घाटन अपर सचिव मानव संसाधन मंत्रालय संतोष यादव, अपर सचिव संतोष सारंगी और शिक्षा विभाग की विशेष सचिव भारत सरकार नीतू सारंगी ने किया। इन लोगों ने कार्यशाला में कहा कि भारत के प्रत्येक ब्लॉक में रिसोर्स सेंटर की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बच्चों के नामांकन पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में शीघ्र पहचान पर विशेष जोर दिया गया है। इस दौरान कार्यशाला में डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी प्रशिक्षण नवीन दुबे, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा समेत 18 स्पेशल एजूकेटर, चार फिजियोथैरेपिस्ट जुडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें