कोरोना के 21 संक्रमित मिले, सभी का होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना के 21 संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 188 पहुंच गई थी, लेकिन 13 केस अन्य जिलों में ट्रांसफर होने के चलते जिले में एक्टिव केस 175 हो गए हैं। रेलवे स्टेशन, मेंहदावल बाईपास समेत सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच तेज कर दी गई है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के 10, अन्य जिले के पांच, सांथा ब्लॉक के तीन, मेंहदावल ब्लॉक के दो, बघौली ब्लॉक का एक मरीज शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि दो साल में अब तक जिले में 8,341 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 8,068 स्वस्थ हो चुके हैं और 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 188 थी लेकिन इनमे 13 केस अन्य जिलों के थे जिन्हें संबंधित जिलो में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसकी वजह से जिले में 175 एक्टिव केस हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति सोमवार को स्वस्थ हुआ है। इसके साथ ही 399 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रोजाना करीब 700 से 800 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही कोई समस्या आने पर कोरोना की जांच अवश्य कराए।