फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में रुपया न होने से ग्राहक परेशान

Mon, 21 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
एटीएम बंद। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
कस्बे में दो-दो राष्ट्रीयकृत बैंक है। आने वाले पांच दिनों में बैंक की बंदी है। ग्राहकों को पैसे की समस्या लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बैंक के एटीएम में भी नगदी नहीं होने से लोगो के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इस बाबत ब्रांच मैंनेजर किशनपाल ने बताया कि धन की कमी है। धन आते ही एटीएम चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में राष्ट्रीयकृत बैंक एसबीआई व आंध्रा बैंक के एटीएम लगाए गए हैं। आए दिन धन की कमी से एटीएम का बंद रहना आम है। आने वाले दिनो में होली का त्योहार और गुडफ्राइडे समेत कुल पांच दिनों की बैंक की बंदी है। लोगों को त्योहार व अन्य जरूरतों के लिए बैंक पर ही निर्भर रहना पड़ता है, किंतु दोनों बैंक के एटीएम नगदी की किल्लत से  बंद हैं। इससे बैंक के ग्राहकों को पैसे को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  रामसुमेर, रामलगन, शिवदयाल, मुजफफर अली, शमसुद्दीन, रामकुमार, दयाराम ने बताया कि दो दिन बाद होली का त्योहार आने वाला है। नए कपड़ों व सामानों की खरीददारी के लिए धन की जरूरत है, किंतु आंध्रा बैंक का एटीएम खराब है, जबकि एसबीआई का एटीएम नगदी की कमी से बंद है। ग्राहकों को पैसे के लिए बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा है। इसे लेकर ग्राहकों व बैंक कर्मियों में तू तू-मैं मैं की नौबत तक आ रही है। लोगों ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि उन्होंने अपने पैसे बैंक में जमा कर रखे है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर निकालकर काम चल जाता है। ऐसे में बैक प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। रुपये की कमी से परिवार में बीमार सदस्य के इलाज के लिए कर्ज लेने तक की नौबत आ जाती है। इससे उन्हें मानसिक रूप से तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग किया है एटीएम को शीघ्र ही दुरूस्त कराते हुए लोगों की जरूरत को देखते हुए धन की निकासी शुरू कराई जाए, जिससे लोगों की जरूरतें पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें