फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास से लक्ष्य आसान हो जाते हैं: सुहेल

Mon, 21 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बच्चे सम्मानित। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 सेमरियावां ब्लॉक के अली हसन इंटर कॉलेज पैड़ी में रविवार को वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के कक्षावार टॉप फाइव विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 50 टॉपर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा में अग्रसर रहने के टिप्स दिए और बधाई दी। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल पड़े। 
विज्ञापन

प्रबंधक सुहेल अहमद ने कहा कि सच्ची मेंहनत और लगन से प्रयास करने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी सरल हो जाते हैं। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान मिलने से उनके भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षक व अभिभावक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। शिक्षक के बेहतर मार्गदर्शन व प्रेरणा ही बच्चों को बुलंदियों पर ले जाता है।

उन्होंने ने कहा कि कक्षा के  टॉपर विद्यार्थियों की मेेंहनत और लगन से सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। मेहनत व लगन से अन्य विद्यार्थी भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद ने कहा कि कम अंक पाने वाले बच्चे हताश न हों मेहनत व लगन से शिक्षा ग्रहण करें सफलता अवश्य मिलेगी। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। वरिष्ठ एबीआरसी जफीर अली करखी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन व्यतीत करना बेहद मुश्किल है। शिक्षा से अच्छे और बूरे कार्यों की परख होती है। शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने की कामना की।
विज्ञापन

 इस दौरान प्रधानाचार्य मुश्ताक अहमद, एबीआरसी जफीर अली करखी, उजैर आलम, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, नसीम अहमद, भारतीय, राम तीहा, सोहबत अली, अय्यूब, राज कुमार, मोहम्मद आरिफ, अब्र्दुरब, मंजूर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें