42,381 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 178 गांव में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 42,381 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगा बूस्टर डोज शामिल है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 178 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4,343 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 4460, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 4116, सांथा में 2400 के सापेक्ष 4080, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 4471, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 6090, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 6450, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 2470, बघौली में 2400 के सापेक्ष 5544, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 217 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 140 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।