फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ समेत 17 से अधिक अधिकारियों के पद खाली

विज्ञापन
विकास भवन में डीसी मनरेगा की खाली कुर्सी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीडीओ समेत 17 से अधिक अधिकारियों के पद खाली
विज्ञापन

अधिकारियों के कई पद खाली होने से सुस्त पड़ी शासन की योजनाएं
संतकबीरनगर। जिले में सीडीओ समेत 17 अधिकारियों के पद खाली हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुकल के पास पांच अन्य अधिकारियों का अतिरिक्त प्रभार है। आलम यह है समस्या लेकर आने वाले फरियादियों को भटकना पड़ रहा है। जिले में विकास की योजनाएं भी सुस्त पड़ गई हैं। प्रदेेश स्तर की रैंकिंग में तीन महीने पहले जहां 26वां स्थान था, अब नीचे सरक कर 44वें स्थान पर पहुंच गया है।
जिले में तैनात रहे डीडीओ राजित राम मिश्र का तबादल करीब तीन महीने पहले हो गया था। तभी से डीडीओ का पद रिक्त चल रहा है। 25 दिन पहले डीसी मनरेगा राकेश कुमार का तबादला कुशीनगर हो गया, लेकिन उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। डीसी एनआरएलएम का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल कुमार मिश्र का तबादल पांच दिन पहले हो गया। उनकी जगह भी किसी की तैनाती अब तक नहीं हो पाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार का भी तबादला हुआ, लेकिन उनकी जगह किसी की तैैनाती नहीं हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड, अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अधिशाषी अभियंता जल निगम, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नायब तहसीलदार धनघटा, बीडीओ सांथा, बीडीओ बेलहर, बीडीओ पौली का पद रिक्त चल रहा है। जिले में तैनात परियोजना निदेशक दुुर्गा दत्त शुक्ल के पास मूल पद के अलावा सीडीओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम का अतिरिक्त प्रभार है।
जिले में एडीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद की तैनाती प्रभारी डीपीआरओ के रूप में होने से डीपीआरओ का वित्तीय प्रभार भी पीडी दुर्गा दत्त शुक्ल के पास है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में आए हरिश्चंद्र चौधरी, रामलखन, श्रीनिवास और दिग्विजय ने बताया कि विकास भवन में जरूरी कार्य से आए थे, लेकिन जब अधिकारियों की तैनाती ही नहीं तो सभी तरह की शिकायत डीएम और एडीएम से करना मजबूरी हो गई है। डीएम की खुद की समीक्षा बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पीडब्ल्यूडी की सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि विभागों के कार्य पिछड़ गए है।
सीडीओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलम, बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और कई विभागों के एक्सईएन समेत 17 से अधिक महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है जल्द रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती हो जाएगी। जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरा प्रयास है। शासन की योजनाएं तीव्र गति से संचालित हो और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिव्या मित्तल, डीएम
बीडीओ ने कार्यभार संभाला
सेमरियावां। ब्लॉक के नवागत बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ककार्यभार संभाल लिया। इस दौरान बीडीओ ने ब्लॉक कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कामकाज की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास की प्रगति को तेज करना है। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय, बाबू जलील अहमद, सचिव असदुल्लाह खान, योगेन्द्र गौड़, शिवेंद्र कुमार, कृणाल सिंह, निधि मिश्रा, सुनीता, अनिल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें