मृतक रविंद्रनाथ के रोते बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
वाहन की चपेट से साइकिल सवार किसान की मौत
कांटे (संतकबीरनगर)। नवीन मंडी के पास बुधवार को वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीरगंज निवासी 55 वर्षीय रवींद्रनाथ बुधवार को साइकिल से खलीलाबाद जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरापार के पास नवीन मंडी के पास पहुंचे ही थे, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में रवींद्रनाथ की मौके पर मौत हो गई। मृतक के बेटे शिव शक्ति ने बताया कि उसके पिता खेती-किसानी करते थे। वह पांच बहनें और तीन भाई है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। शिव शक्ति ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर बलिया में तैनात है। उसके दो भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं। हादसे में पिता की मौत से पूरा परिवार गमगीन है।