फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूपीसीडा करेगी प्लाॅट आवंटन के निरस्तीकरण की कार्रवाई

Sat, 19 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने कराया प्लाॅट आवंटन पर फैक्टरी नहीं लगाई
विज्ञापन

- सितंबर माह में इन प्लांटों के आवंटियों को भेजी गया था नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने प्लाॅट आवंटन तो करा लिया, लेकिन फैक्टरी नहीं लगाई। किसी ने कार्यालय खोल लिया तो किसी ने आवासीय बना लिया। डीएम के निर्देश पर उद्योग विभाग ने सत्यापन कराया तो 115 प्लाॅट पर कोई काम न होना पाया गया। इसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अब उद्योग विभाग ने यूपी सीडा के सीईओ को प्लाॅट आवंटन निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सितंबर माह में औद्योगिक क्षेत्र में कितने प्लाॅट में उद्योग संचालित हो रहे हैं और कितने में नहीं हो रहे हैं, इसके भौतिक सत्यापन के लिए उद्योग विभाग को निर्देश दिए थे। उद्योग विभाग की जांच में कुल 282 प्लॉटों के आवंटन तो उद्यमियों ने करा लिए थे, लेकिन कोई काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

सर्वे में 78 इकाइयां बंद पाई हैं, 37 लोगों ने आवास बना लिया। कुल 115 प्लाॅट खाली पाए गए। उपायुक्त उद्योग ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। इन उद्यमियों को नोटिस जारी किया गया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बताया कि 115 खाली प्लाॅटों के बारे में सीईओ यूपी सीडा को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं से प्लाॅटों के आवंटन और निरस्तीकरण की कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन


24 इकाइयों में खुला है कार्यालय

औद्योगिक क्षेत्र में 24 इकाइयों पर कार्यालय खुला है। जिनमें बिजली निगम ऑफिस, एसबीआई बैंक, स्पोर्ट्स कॉलेज, पुलिस चौकी, स्कूल, जल निगम ऑफिस, फायर स्टेशन व अन्य कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें