यूपी बोर्ड के टॉपरों को डीएम ने सम्मानित किया
मेधावियों को पौधे और प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूूल व इंटरमीडिएट के टॉपरों को शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों को प्रमाण पत्र व पौधे देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि कठिन परिश्रम से किया गया प्रयास सफल होता है। एक लक्ष्य बनाएं, उसी के अनुरूप कार्य करें तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जो लोग टॉप-टेन की सूची में नहीं आ पाए, वे आगे और मेहनत करें जिससे अगली परीक्षा में टॉप-टेन की सूची में वे शामिल हो सकें। डीएम ने इंटरमीडिएट टॉपर श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा की छात्रा प्रभा द्विवेदी को प्रमाण और पौधा देकर हौसलाअफजाई की। इसके साथ ही इंटर के टॉपर टॉपर महेंद्र सिंह, प्रभाकांत यादव, शिखा पटेल, अंकुर, दीपक कसौधन, अर्पित श्रीवास्तव, दिव्यांश प्रकाश, शबिस्ता खातून और हाईस्कूल टॉपर अश्वनी गुप्त, सूरज यादव, कविता, अनूज वर्मा, दिव्या, प्रशांत चौधरी, द्रवित देव, अनवर अली, नित्या प्रकाश पांडेय, विकास कुमार यादव, अतुल सिंह को भी प्रमाण पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक पीयूष पाठक, प्रधानाचार्य कुसुम देवी, प्रधानाचार्य निशा यादव, आशा यादव समेत अन्य मौजूद रहे।