फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आज के समय की आवश्यकता

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली में आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षण के समाप? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आज के समय की आवश्यकता
विज्ञापन

बीआरसी बघौली पर स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षण का समापन
प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बघौली बीआरसी पर शिक्षकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षिका डॉ. सोनी सिंह ने स्कूल को स्वास्थ्य से जोड़कर एक रूप में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने को आज समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि किशोर-किशोरियों के शारीरिक और मानसिक बदलाव और सामाजिक मान्यताओं के विभिन्न पहलुओं को शिक्षक बेहतर व्यवहारिक तरीके से समझा सकते हैं। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार दीनदयाल वर्मा ने कहा कि जनपद के सभी बीआरसी पर एक साथ चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के पहले बैच में जनपद से कुल 365 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर (स्वास्थ्य दूत) हेल्थ वेलनेस एंबेसडर बनाया गया है। प्रथम चरण में कुल नौ बैच चलाए गए, जबकि जनपद में कुल 27 बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम होना है। प्रशिक्षण के बाद सभी शिक्षक स्वास्थ्य दूत के रूप में विद्यालयों में प्रति सप्ताह हेल्थ एवं वेलनेस डे के रूप में मनाएंगे। इसमें विभिन्न शारीरिक, मानसिक, योग, ध्यान एवं खेलकूद की गतिविधियां आयोजित करेंगे। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर सभी शिक्षकों को कैप, टीशर्ट, बैज, 11 प्रकार से जागरूकता संबंधी पोस्टर, कैलेंडर इत्यादि का वितरण किया गया। प्रशिक्षक भानु उपाध्याय ने सभी प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण के महत्व और पठन-पाठन में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नंदिनी, विंकटेश्वर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें