फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए धरना शुरू
विज्ञापन

पौली। विकास खंड पौली के ब्लॉक परिसर में छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए बृहस्पतिवार को शिव शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोल राय ने कहा कि पौली ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। अधिकारी-कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। यही नहीं, आवास के नाम पर मनमानी वसूली की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा पंचम वित्त, चौदहवां वित्त में भी ब्लॉक से लेकर सेक्रेटरी तक मनमाना कमीशन लिय जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। जब तक भ्रष्टाचार नहीं मिटाया जाएगा, तब तक गांव से लेकर देश का विकास संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पौली ब्लॉक में कम से कम पांच गांव की स्थलीय जांच कराकर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर दलसिंगार, आकाश पांडेय, सुरेश सिंह, इरशाद अहमद, सीताराम निषाद, राम सुरेस निषाद, रामसूरत निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें