फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आए साइकिल सवार मां-बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रविवार की सुबह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोग घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी दीपचंद की विवाहिता बेटी चांदनी अपने मायके में ही छह वर्षीय बेटे अर्णव के साथ रहती है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे वह बेटे अर्णव को साइकिल पर बैठा कर दवा कराने के लिए मुखलिसपुर जा रही थीं। अभी मां-बेटे प्रजापतिपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से गुजरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायल मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही बेटे अर्णव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मां चांदनी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना की खबर से मायके और ससुुुुराल में छा गया मातम
धनघटा। हादसे में बेटे की मौत और मां के घायल होने की खबर जैसे ही मायके और ससुुराल में पहुंची, वैसे ही मातम छा गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के केवटली गांव निवासी रविंद्र गौड़ की पत्नी चांदनी का धनघटा क्षेत्र के डेफरा में मायका है। पिछले डेढ़ वर्षों से वह मायके में रहकर डीएलएड कर रही हैं। रविवार को वह मायके से अपने छह वर्षीय बेटे अर्णव गौड़ को साइकिल पर बैठाकर मुखलिसपुर में इलाज कराने ले जा रही थीं। प्रजापतिपुर के पास हुए हादसे में बेटे की मौत हो गई और मां घायल होकर जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है। नाथनगर सीएचसी पहुंचे परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोग द्रवित हो गए। सूचना पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, एसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्र, राजेश मिश्र आदि पुलिस कर्मी नाथनगर सीएचसी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें