फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे के बाद मारपीट, आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियाबारी गांव के पास हादसे के बाद हुई कहासुनी में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अब्दुल खालिद निवासी भिटवा टोला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार को बिड़हरघाट से अंतिम संस्कार के बाद अपने वाहन से वह घर लौट रहे थे। रास्ते में बनियाबारी के पास उनके चार पहिया गाड़ी में अन्य वाहन चालक ने आकर टक्कर मार दी। विपक्षी विरेंद्र, जाकिर हुसैन निवासी हरिहरपुर व दो अन्य लोग गाड़ी से उतरकर गाली देते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। जानमाल की धमकी भी दी। विपक्षियों की गाड़ी के ठोकर से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें