संतकबीरनगर। बखिरा नगर पंचायत में टेंपो खड़ा करने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्जकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर 18 निवासी रविंद्र गुप्ता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि 27 जून को रात 10 से 11 बजे के बीच में टेंपो खड़ा करने के विवाद को लेकर उनके गांव के दीनदयाल, देवीलाल, आकाश व विकास उनके दरवाजे पर चढ़कर उन्हें और बेटे और बेटी को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बचाव करने आए पड़ोसियों को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। सभी को काफी चोटें आईं। एसओ ने बताया कि मामले में उक्त सभी आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।