सपाइयों ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई
- धनघटा में सपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र धनघटा की बैठक शनिवार को बाबा दानीनाथ शिव मंदिर धनघटा के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य करने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं नाम बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए सभी सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों से संपर्क करके नाम बढ़वाने का काम करें। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं नेता बहुत ही ऊर्जावान हैं। प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से मुक्ति पाने के लिए विकल्प के रुप में समाजवादी पार्टी को देख रही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि एक-एक वोट सहेजे जिससे इन झूठे लोगों की सरकार से जनता को निजात मिले। पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, राजमन यादव, लालबहादुर यादव, श्याम विश्वकर्मा, शिवनाथ यादव, रामा यादव, इरसाद खान, अद्या यादव, देवेन्द्र उर्फ चंदु यादव आदि ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर लालजी मास्टर, हरिशचंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद आजाद, राहत हुसेन, जयराम यादव, गुन्जा यादव, उमेश यादव, बलराम यादव, रामचंद्र चौधरी, पवन चौहान, अनिल यादव, अनिल चौधरी, आलोक चौहान, बबलू भंडारी, तौहिद खान आदि लोग मौजूद रहे।