फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में बनी इंटरलाकिंग सड़क क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मेंहदावल के झलवा गांव में क्षतिग्रस्त हुई इंटरलाकिंग सड़क।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जनवरी में बनी इंटरलाकिंग सड़क क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत टिकरी में बनी सड़क का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मनरेगा योजना के तहत जनवरी माह में बनी इंटरलाकिंग सड़क दो महीने में ही क्षतिग्रस्त हो गई। जिम्मेदार सब कुछ जानकर भी चुप हैं।
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत टिकरी में वर्ष 2020-21 के अंतिम माह में लगभग 100 मीटर इंटरलाकिंग सड़क झलवा पुलिया से उमेश सिंह के खेत तक निर्माण प्रारंभ हुआ। जनवरी माह में सड़क का कार्य पूरा हुआ। उसी बीच गांव के कुछ लोगों ने विकास खंड अधिकारी व टीए से मानक विहीन कार्य कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। टीए आशुतोष शर्मा ने निरीक्षण में गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जताई थी। मानक अनुसार सड़क निर्माण का निर्देश भी दिया, लेकिन इसके बाद भी मानक विहीन सड़क बना दी गई। अब दो माह में ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगहों पर सड़क बैठ गई है।
इस संबंध में टीए आशुतोष शर्मा का कहना है कि मानक विहीन कार्य होने की शिकायत पर मौके पर जांच की गई थी। मानक के अनुसार कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया था। जहां गलत हुआ था उसे सुधारने की हिदायत दी गई थी। यदि सड़क निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त हुआ हैं तो मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टिकरी के झलवा में निर्मित इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का भुगतान अभी नहीं हुआ है। भुगतान के लिए फाइल लगी है। सड़क क्षतिग्रस्त है तो मौके की जांच कर सड़क को मानक के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
- महावीर सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें