विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए रीवैंप योजना पर शुरू हुआ मंथन
अगले पांच साल की डिमांड को लेकर तैयार होगी कार्य योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए पॉवर रीवैंप योजना शुरू हो रही है। इसके जरिए अगले पांच वर्षों की डिमांड के आधार पर कार्य योजना तैयार होगी। इस संबंध में सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में मुख्य अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन हुआ।
जनपद में अगले पांच साल में डिमांड के आधार पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पावर रीवैंप योजना लागू हुई है। इसमें बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसमें ट्रांसफॉर्मर से लेकर तार तक बदले जाएंगे। बिजली व्यवस्था सुधार के लिए निगम के अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी सतर्कता के साथ कार्ययोजना तैयार की जाए। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग लिया जाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता डीके लाल, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, राम करन, सन्नी चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व योजना के संबंध में अधीक्षण अभियंता डीके लाल व अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे से मिलकर उन्हें योजना से संबंधित पत्रक दिया।