फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत होने की बात बता रही पुलिस
मायके वालों की सहमति के बाद ससुरालियों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी महिला की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुुराली जहां उसकी मौत बीमारी से होना बताए, वहीं, मायके वालों ने हत्या का आरोप मढ़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कड़सर गांव निवासी 31 बेबी देवी पत्नी लक्ष्मण की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बिस्तर पर महिला की लाश देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। देर रात मृतका के भाई संतोष निवासी भरतपुर थाना धनघटा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचा भाई बहन बेबी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। सूचना पर रविवार को नायब तहसीलदार राम सुख शर्मा के साथ एसओ रणविजय सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच की। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि महिला बीमार थी। मायके वालों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य मौत होना आया है। मायके वालों की ओर से गलत सूचना दिए जाने की बात बताई गई और उनकी सहमति से शव को ससुुरालियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें