संतकबीरनगर। जिले के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी धनघटा व तहसीलदार धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस पर थाना महुली पर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र व तहसीदार मजिस्ट्रेट धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रूप से थाना महुली पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।
पहले पति की संपत्ति में बच्चों का हक दिलाने समाधान दिवस में पहुंची महिला ः धर्मसिंहवा। थाना समाधान दिवस में शनिवार को पहले पति की संपत्ति में बच्चों का हक दिलाने की मांग को लेकर एक महिला अपने बच्चों के साथ थाने पहुंची। जखिनिया निवासी मैसरजहां ने बताया कि उसके पिता अलाउद्दीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और बड़े पिता ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। वह अपने भाई मोहम्मद हासिम के साथ थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला की बेटी ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया उसके अनुसार, उनकी मां अजरुन्निशा पहले पति को छोड़ चुकी हैं। पिता की संपत्ति में उनका और उनके भाई का हक है, लेकिन संपत्ति पर दूसरे पक्ष का कब्जा है। एसओ सुरेन्द्र सिंह ने दोनों पक्षों के मौजूदगी में प्रकरण को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा करा दिया अब दोनों बच्चे अपने पिता के साथ रहकर सेवा करेंगे जबकि पत्नी जंहा शादी हुई है वहां रहेगी।
वहीं एक अन्य मामले में बौरव्यास निवासी गीता ने पड़ोसी पर अपनी अराजी के खेत में नाली का गंदा पानी गिराने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया जिसके बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया। पटना खास गांव के नाली विवाद का प्रकरण थाने पर पहुंचा पर दोनों पक्षों में सहमति न बन पाने के कारण मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
थाना प्रभारी एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने की बताया कि पारिवारिक विवाद व राजस्व सहित कुल तीन मामले आए जिसमें दो का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान कुछ लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।