उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि शासन ने बखिरा मिनी इंस्ट्रीयल स्टेट में कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसमें 70 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार देगी।
शेष धनराशि बर्तन ग्रामोद्योग विकास संस्थान को लगाना पड़ेगा। इसके लिए बखिरा मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट में भवन निर्माण कराया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। नई टेक्नोलॉजी की मशीनें लगने से लोग थाली, लोटा, परात, गिलास, कटोरा, करछुल और कलश आदि को हल्के वजन में और चमकदार बना सकेंगे। मशीनें नई होने से पहले लोगों को मिर्जापुर जाना पड़ता था।
नवंबर में सीएम कर सकते हैं कामन फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास
ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज आशुतोष त्रिपाठी ने सीडीओ अतुल मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने बखिरा बर्तन उद्योग को मुरादाबाद की तर्ज पर विकसित करने के शासन द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कामन फैसिलिटी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। पंजाब और हरियाणा आदि जगहों से अत्याधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। कारोबारी इसी के लाभ से अपने कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। उम्मीद है कि नंबर तक कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित होगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे।