फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच ने पीडब्लूडी डाक बंगले पर प्रदर्शन किया। यहां बाइक जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर सीएम को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र एडीएम को सौपा।
विज्ञापन

मंच के संयोजक रामभजन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका हक है। जिसे वह लेकर रहेंगे। राज्य सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों के जो भत्ते निरस्त किए हैं उसे बहाल किया जाए। दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा सुविधा को समस्त कार्मिकों, शिक्षकों एवं पेंशनरों पर लागू कराया जाए। सातवें वेतन आयोग की संस्तुति को जारी किया जाए और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। मंच की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को पूर्ण सहयोग एवं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। उन्होंने संकल्प दिलाया कि पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। 25 अक्तूबर को जिले में वृहद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाइक जुलूस पीडब्लूडी डाक बंगले से निकलकर मुखलिसपुर तिराहा, समय जी तिराहा, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट तक गया। इस अवसर पर अरुण कुमार प्रजापति, शिव कुमार गुप्त, केसी सिंह, राम सुरेश चौधरी, अजय कुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, बृजभूषण, संत योगेश्वर, हरिकेश, नूतन राय, अभिनव प्रताप सिंह, पंकज, ओम प्रकाश यादव, विष्णु श्रीवास्तव, उदय प्रताप यादव, विजयनाथ यादव, बालकेस चौरसिया, रवि सिंह, उमेश चंद, संजय शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, यदुनाथ मिश्र, परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, गंगा प्रसाद यादव, हरिबख्श सिंह, बद्री प्रसाद यादव, अनिल कुमार मिश्र, रागिनी गौड़, इंजीनियर वीपी सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें