फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिले के बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले के ग्रामीण अंचल की अधिकांश सड़कें जिला मुख्यालय से जुड़ती हैं। उपेक्षा के कारण अधिकांश मार्ग बदहाल हो गए हैं। इन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आम जनता का आना-जाना कष्टप्रद हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि नौरंगिया से कटाई जिगिना मार्ग, गोरयाभार से कटाई संपर्क मार्ग, कसैला मार्ग, चिलौना मार्ग, पिपरा हसनपुर से रजापुर सरैया मार्ग, पुरानी तहसील से बरदहिया बाजार मार्ग, मंडया से रामनगर कालोनी मार्ग, खलीलाबाद ओबरब्रिज मार्ग समेत करीब 50 ऐसी सड़कें बदहाल और गड्ढों में तब्दील हो चुकीं हैं। इनकी मरम्मत अति आवश्यक है। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान परवेज अहमद, चंद्रकेश चौरसिया, विजय यादव, शशांक गोस्वामी, अजय यादव, अशोक यादव, शैलेंद्र कुमार पांडेय, रामफेर चौघरी, रविंद्र यादव, एखलाख, सोनू यादव, सक्षम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें