फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ के चुनाव में मतदाता सूची का मिलान करते चुनाव अधिकारी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन

तीन एसडीएम, छह थाना प्रभारी और 100 पुलिस कर्मियों की लगी ड्यूटी
एडीएम और एएसपी लेते रहेंगे पल-पल का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतदान होगा। मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। तीन एसडीएम, छह थाना प्रभारी व 100 पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैँ। इधर, प्रत्याशी और उनके समर्थक मंगलवार को छात्र-छात्राओं के घरों पर पहुंच कर वोट मांगे।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसमें स्नातक से लेकर परास्नातक के बूथ अलग-अलग बनाए गए हैं। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर दो बजे तक चलेगा। 59 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैरिकेडिंग का कार्य संपन्न कर लिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रताप विजय कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बिना परिचयपत्र के किसी भी विद्यार्थी को वोट डालने नहीं दिया जाएगा। मतदान के बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन एसडीएम, छह थाना प्रभारी, दो निरीक्षक व 20 एसआई, 100 कांस्टेबल और 12 महिला कांस्टेबल तथा आठ महिला होमगार्ड की ड्यूटी लगी है। सीओ सदर निगरानी करेंगे। कॉलेज गेट, सरैया बाईपास, डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन के पास, मोती तिराहा पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेगे। यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें