फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय प्रताप ब्लॉक अध्यक्ष तो विपिन बने मंत्री

विज्ञापन
पौली में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
उदय प्रताप ब्लॉक अध्यक्ष तो विपिन बने मंत्री
विज्ञापन

पौली ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक पौली का शिक्षक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विष्णु श्रीवास्तव और पर्यवेक्षक शिवचरण गुप्ता के देखरेख में हुए चुनाव में उदय प्रताप यादव ब्लॉक अध्यक्ष, मुबारक अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन कुमार मंत्री चुने गए। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी भी मनोनीत हुए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के पद पर मनीराम चौहान और संयुक्त मंत्री के पद पर रतिभान चौधरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इन पदाधिकारियों को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिक्षक अधिवेशन में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश यादव, के सी सिंह, विजयनाथ यादव, मो आजम, अरुण कुमार यादव, शोएब अख्तर, बृजभूषण, मुजीबुल्लाह, अहमद खान, बलबीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें