फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती त्योहारों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती त्योहारों पर पड़ रही भारी
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के साथ ही छोटे व्यापारी भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। वर्तमान समय में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। बेतहाशा कटौती उपभोक्ताओं को रतजगा करने को मजबूर कर रही है। लघु उद्योग चलाने वाले लोग परेशान हैं। बेपटरी हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। त्योहार का सीजन शुरू हो गया हैं। नवरात्र के पर्व में बदहाल विद्युत व्यवस्था व्रतियों से लेकर उपभोक्ताओं तक पर भारी पड़ रही है। अघोषित विद्युत कटौती लोगों को रतजगा करा रहा है। मेंहदावल, सांथा व बेलहर कलां विकास खंडों से लेकर नगर पंचायत तक अघोषित विद्युत कटौती के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही कई बार जहां कटौती हुई, वहीं, शाम ढलते ही विद्युत व्यवस्था उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने लगा। कई बार कटौती होने के उपरांत काफी देर तक विद्युत आपूर्ति शुरू न होने पर लोगों ने जब विद्युत सब स्टेशन से संपर्क किया तो पता चला कि ऊपर से कटौती है। रात 12:30 बजे बिजली मिलेगी। रात के 12:40 बजे विद्युत आपूर्ति तो बहाल हुई पर चार बजते बजते कटौती का खेल शुरू हो गया। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी महज सात से आठ घंटे विद्युत आपूर्ति कई बार कटौती होने के बाद मिल रही हैं। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। व्यापारी प्रेम पंसारी, संजय जायसवाल, शंभूनाथ शर्मा, अजय गुप्ता, हरिश्याम कांदू, बदरे आलम, मोहम्मद क्यूम आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जा रही। ऊपर से कटौती हो रही है। जितनी विद्युत आपूर्ति विद्युत सब स्टेशन को मिल रही है उतनी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें