फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़ा कर दे रहे वाहन

विज्ञापन
स्टैंड न रहने के कारण जिलाअस्पताल के सामने खडा किये गए वाहन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़ा कर दे रहे वाहन
विज्ञापन

परिसर में हर तरफ भवन, मरीजों को लाने में एंबुलेंस चालकों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में हर तरफ भवन बना दिया गया है। इसकी वजह से अस्पताल परिसर में जमीन खाली नहीं रह गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ ही एंबुलेंस चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है।
संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 मरीज व उनके तीमारदार पहुंचते हैं। परिसर में खाली पड़ी जमीन पर भवन बना दिए गए हैं। इसमें रैन बसेरा, पीकू वार्ड, वैक्सीन रूम, स्टोर रूम, प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र, डायलिसिस केंद्र, पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस चौकी समेत कई भवन बना दिए गए हैं। इसकी वजह से अब परिसर में जमीन खाली नहीं है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के तीमारदार व अन्य कामों से आने वाले लोग अपने वाहनों को अस्पताल के मुख्य गेट व इमरजेंसी के मुख्य गेट के सामने ही खड़ा कर देते हैं। इससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। अगर कोई इमरजेंसी का मरीज आता है तो उसे इमरजेंसी तक ले जाने में एंबुलेंस चालकों को गेट के सामने खड़े वाहनों को हटवाना पड़ता है। इससे मरीज के इलाज में देरी भी होती है। अस्पताल में इलाज कराने आए राजेश कुमार, शिव शंकर मद्धेशिया, गोकुलेश प्रसाद का कहना है कि वाहनों के लिए एक स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोग अपने वाहनों को स्टैंड पर खड़ा कर सकें। बाहर खड़ा करने पर वाहन चोरी का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल गेट पर वाहन खड़ा करना गलत है। परिसर में जमीन की कमी है, जिसकी वजह से स्टैंड नहीं बन पा रहा है। लोगों को खुद चाहिए कि अपने वाहन को मुख्य गेट पर न खड़ा करें। ताकि मरीजों को दिक्कतें न हों।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें