फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की परखेंगे तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की परखेंगे तैयारियां
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए की गई तैयारियों को परखने के लिए जनपद में पर्यवेक्षण के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी 12 व 13 नवंबर को जिले में मौजूद रहेंगे। पहले दिन 12 नवंबर को तैयारियों के संबंध में मॉक ड्रिल कराएंगे। दूसरे दिन क्षेत्र में भ्रमण कर तैयारियों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

शासन के संयुक्त सचिव अजीज अहमद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर व बच्चों में कोविड के संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल 12 नवंबर को होगा। जबकि 13 नवंबर को फील्ड में भ्रमण कर तैयारियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जनपद के लिए संयुक्त निदेशक शहरी डॉ. अजय कुमार गुप्ता को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने सभी अधीक्षकों के साथ एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. वीपी पांडेय व एसीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा को निर्देश दिए कि कोविड के संबंध में आयोजित की जाने वाली इस मॉक ड्रिल को बेहतर तरीके से संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें