फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जालसाजी और गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जालसाजी और गबन का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर के निवासी एक शख्स के खिलाफ जालसाजी,गबन और चोरी का केस दर्ज किया।
खलीलाबाद के जलरोड निवासी मोहम्मद हाशमी पुत्र मोहम्मद हमजा का आरोप है कि विपक्षी मोहम्मद शोएब उसकी बरदहिया बाजार में स्थित कपड़े की होल सेल की दुकान पर नौकरी करने के लिए आए। वह विश्वास करके तयशुदा भुगतान पर उन्हें रख लिया। मोहम्मद शोएब उसकी दुकान पर काम करने के साथ ग्राहकों से बकाया धनराशि वसूलने लगे। इसी बीच विपक्षी अपने परिवार के किसी व्यक्ति की बीमारी बताकर पैसे का डिमांड करने लगा। उसने विश्वास करके 27 मई को 32 हजार रूपये एंडवांस में दे दिया। बाद में विपक्षी ग्राहकों से लिए गए पैसे में जालसाजी करने लगा। सख्ती करने पर विपक्षी दस हजार नकदी और मोबाइल चोरी करके भाग गया। उसके ग्राहक लवकुश निवासी सिधौर थाना गौर जिला बस्ती से 5000 रूपये लेकर भाग गया। पुलिस को तहरीर दिया,लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मोहम्मद शोएब अख्तर के खिलाफ जालसाजी ,गबन और चोरी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें