फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
नाथनगर सीएचसी पर बच्चे को पोलियों ड्राप पिलाते अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
विज्ञापन

- सीएमओ ने खुराक पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब एक साल बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से कर दी गई है। इस अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर इंद्रविजय विश्वकर्मा ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 3,03,559 बच्चों को खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो की ड्राप पिलाकर ही पाया जा सकता है। इसलिए, समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एस रहमान ने कहा कि यह अभियान सात दिन तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधेश्याम यादव, डॉ. वीके सोनी, अभय त्रिपाठी, संजय कुमार, दिनेश मिश्र समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें