फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया बाजार में पोल और तार में लगी आग, हड़कंप

Mon, 16 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
फायर सिलिंडर के जरिए पोल में लगी आग बुझाते फायरकर्मी 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित बरदहिया बाजार में बिजली के पोल और तारों में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। ्रमौके पर पहुंचे व्यापारियों के साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। यहां कपड़ों का बाजार लगता है, फिलहाल कोई जन-धन की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने रविवार सुबह 9 बजे बिजली के पोल और तारों में आग लग गई। तार धूं-धूकर जलने लगे। इसकी जानकारी तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के जवान पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही मौके पर बिजली को बंद कराया गया। इसके बाद आग से तार में लगे प्लास्टिक पिघलकर जलने लगे।
इसके बाद आग पर फायर टेंडर के जरिए आग पर काबू पाया गया। व्यापारियों ने भी इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि यहां के तारों को बदला नहीं जा रहा है। काफी देर तक उहापोह की स्थिति बनी रही। अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान जन धन की कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

समय रहते लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है तार जर्जर हो चुके थे और शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें