धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के स्टेट बैंक के निकट एक साड़ी सेंटर से तीन साड़ी चुराते समय महिला को पकड़ ली गई। गलती की माफी मांगने के बाद जाने दिया गया। कुछ घंटे बाद उक्त महिला दो बच्चों के साथ कस्बा के एक बेकर्स की दुकान पर पहुंची। सामान चुराकर झोला में रखते समय दुकानदार ने देख लिया। पुलिस पहुंची ने महिला से पूछताछ की। दुकानदार के कार्रवाई न कराने की बात पर पुलिस उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। महुली कस्बा के थाना मार्ग पर स्टेट बैंक के निकट एक साड़ी सेंटर पर एक महिला दो बच्चों के साथ पहुंची। कपड़ा दिखाने के लिए कहा। दर्जनों साड़ियां उलट पलट देखते समय तीन साड़ी को साथ में लाए झोला में रखकर खिसकने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदार को शक होने पर जब तलाशी ली तो तीन साड़ी मिली। लेकिन माफी मांगने के बाद उसे जाने दिया। कुछ घंटे बाद महिला एक बैकर्स की दुकान पर पहुंची। दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए कभी कोल्डड्रिंक, बिस्कुट आदि का आर्डर दिया। जब दुकानदार काउंटर छोड़कर फ्रिज से सामान लेने जाता तो मौका देखकर काउंटर पर लगे सामान को झोला में रख लिया। समान को छितर बितर देखकर शंका होने पर महिला को रोका गया। संवाद