अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस का खाका तैयार
- मुख्य आपराधिक वाले 58 गांव और सर्वाधिक भूूमि विवाद वाले 67 गांव चिह्नित
- ग्राम सुरक्षा समिति, पुलिस मित्र और चौकीदारों की मदद से अपराधों पर होगा नियंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अपराधों की रोकथाम की दिशा में पुलिस ने रणनीति तय किया है। इसके लिए मुख्य आपराधिक वाले गांव और सर्वाधिक भूमि विवाद वाले गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। पूर्व में अपराधों को अंजाम देने वाले और अपराध में कदम रखने वालों की गतिविधियों की निगरानी तेज होगी। जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पहल करेंगी।
जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके इसको लेकर डीजीपी काफी सख्त हैं। हर छोटी और बड़ी सूचनाएं पुलिस तक त्वरित गति से पहुंचे और उस पर प्रभावी नियंत्रण हो, इसके लिए पुलिस ने रणनीति तैयार किया है। इसके लिए सर्किलवार मुख्य आपराधिक वाले गांव और सर्वाधिक भूमि विवाद वाले गांव चिह्नित किए गए हैं।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मुख्य आपराधिक वाले 58 और सर्वाधिक भूमि विवाद वाले 67 गांव चिह्नित किए गए हैं। गांवों में अपराध रोकने के लिए गठित सुरक्षा निगरानी समिति, पुलिस मित्र और चौकीदारों की मदद ली जाएगी। बीट पुलिसिंग को भी प्रभावी बनाकर इन गांवों पर पैनी नजर रखी जाएगी। गांवों में आने वाले संदिग्धों तक की सूचनाएं जुटाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बढ़ानी आसान होगी। जमीन संबंधी विवाद जो कोर्ट में लंबित नहीं होंगे, उन्हें निस्तारित कराने की दिशा में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम पहल होगी।
मुख्य आपराधिक वाले चिह्नित गांव
खलीलाबाद सर्किल मेें मुख्य आपराधिक वाले चिह्नित गांवों की सूची में पडोखर, जूरी, मोहम्मदपुर कठार, साफियाबाद, उचहरा कला, चोरहा, बढ़यामाफी, छपिया छितौना, कोहरियावा, बिगरामीर, भवलिया बूधन, करही और करमाखान गांव शामिल है। धनघटा सर्किल में घोरांग, पानाराम, देवकली खुर्द, देवकली कला, बनकटिया, भग्गोभार, मुखलिसपुर, गायघाट, कोल्हुआ, मानपुर, छितही, भीटी हरदो, कटका, नाथनगर, जमिरा गांव शामिल है। मेंहदावल सर्किल में मुडली पंडितपुरवा, जमोहरा, भडारे, कुड़वा, दुर्गजोत, खजुरी, इमिलिया,कस्बा बखिरा, नंदौर, सिंहटीकर, झुगिया, लेडुआ महुआ, पजराभीरी, कुसहरा, बसहिया, रमवापुर सरकारी, पड़रिया, बनेथू, कैथवलिया, भगौसा, गोबडौरी, निघुरी, भेडौरा-पिकौरा, बरगदवामाफी, किठुरी, मेंहदूूपार बौरब्यास और अमरहा गांव शामिल है।
सर्वाधिक भूमि विवाद वाले चिह्नित गांव
खलीलाबाद सर्किल में सर्वाधिक भूमि विवाद वाले चिह्नित गांवों की सूची में सरौली, तितौवा, टेमा रहमत, छपिया छितौना, रजापुर सरैया, सेमरियावां, बरगदवा माफी और पचावा शामिल है। जबकि धनघटा सर्किल क्षेत्र के लहुरेगांव, कोल्हुआ, देवकली कला, नाहरडीह, जगदीशपुर गौरा, कटका, ददरी हरदो, भिटकिनी, तरयापार, धायपोखर और मेंहदावल सर्किल क्षेत्र के मंझरिया तिवारी, जमोहरा, मुडली पंडितपुरवा, बनकसिया, खजुरी, परसामाफी, बढ़या पिपरा, बरडांड, नंदौर, कस्बा बखिरा, महला, बौरब्यास, झुगिया, कटया,फलवरिया, लोहरौली मिश्र, हसवापार, बनौली, बेलहर खुर्द, बेलहर कला, तेनुडांड मंझारी, औरहिया-मंझरिया, बनेथू, मंझरिया पठान, सुरसा चमनजोत, गनवरिया, चिरैहा,महदेवा, सांथा, लोहरसन, गोइठहा, गंगौरा, अगियौना, पड़रिया, बेलवा सेंगर, मीरापुर, हसनी, मझारी, मुडिया कला, करमाकला, बेलवा मिश्र, गोबडौरी, अमथरी, जंगल दशहर, रमवापुर सरकारी, किठुरी, बरगदवा माफी,मुसहरा गांव शामिल है।