कोरोना का एक मरीज मिला, एक्टिव केस पहुंचा आठ
- खलीलाबाद का रहने वाला है युवक, होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को कोरोना का एक और संक्रमित मरीज मिला है। उसे होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। इसके साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद शहर का रहने वाला 40 वर्षीय युवक को कुछ दिक्कत थी तो उसकी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद वह घर चला आया और होम आइसोलेट हो गया। स्वास्थ्य टीम उसके घर जाकर जांच की और परिजनों का सैंपल लिया है। इसके साथ ही संक्रमित को दवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस आठ हो गया है। जिले में अब तक 8,163 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 4,11,542 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग एहतियात बरतें और सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि लोग भीड़ वाले स्थान पर न जाएं। इसके साथ ही अगर कोई दिक्कत आती है तो तत्काल कोरोना जांच करा लें।