फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक : अंबिका देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक : अंबिका देवी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि 62 वर्ष की उम्र तक सेवा के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है। पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। इसे सरकार ने छीन लिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। हम इसे लेकर रहेंगे। 30 नवंबर को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए लखनऊ के इको गार्डेन में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इसमें पूरे प्रदेश से शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे ताकि सरकार पर दबाव डाला जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के हर ब्लॉक से शिक्षक बसों से धरने में शामिल होने जाएंगे। हर ब्लॉक पर एक-एक बस लगाई जाएगी। शिक्षक हर हाल में धरने में शामिल हों ताकि सरकार उनकी मांगों के समर्थन में झुक सके। बैठक में मंत्री ओम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष केसी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयनाथ, बृजभूषण, शिवानंद मिश्र, रामशरन यादव, उदय प्रताप यादव, आजम खान, अरुण कुमार यादव, हरिकेश मिश्र, रामनाथ यादव, सुयेब अहमद, रामसुरेश चौधरी, अखिलेश चंद, वीरेंद्र चौधरी, रामकरन पासवान, विपिन वर्मा, शिवचरन गुप्त, ओम प्रकाश, नूतन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें