फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में नहीं कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से रोशन रहेंगे मतदान केंद्र
विज्ञापन

- मतदान के मद्देनजर निगम का फरमान
-48 घंटे तक अनवरत रहेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली कटौती की वजह से गांव से लेकर शहर तक के लोग भले ही परेशान रहते हो, लेकिन चुनाव आयोग के सख्त रवैये की वजह से इस बार मतदान कर्मियों को अंधेरे में मतदान नहीं करवाना पड़ेगा। मतदान के एक दिन पहले से लेकर मतदान के बाद तक लगातार 48 घंटे तक बिजली की सप्लाई बनी रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत निगम आरके सिंह ने बताया कि दो दिनों तक बिजली नहीं कटेगी। निगम के इस आदेश से मतदान कर्मियों समेत मतदाताओं को भी सहूलियत मिलेगी। पूर्व में हुए चुनावों में मतदान केंद्रों पर देर शाम तक लंबी कतारें लगती रही हैं। इस बार आयोग ने छह बजे तक मतदान कराने का आदेश दिया है। मतदान कर्मियों को मतदान संपन्न कराने में रात हो जाती थी और अंधेरे की वजह से उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लिया है, जहां मतदान होगा, वहां बिजली की पर्याप्त व्यवस्था हो। एक्सईएन का कहना है मतदान के दिन पूरी रात बिजली रहेगी। इसके अलावा बिजली कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है, जहां कहीं कोई भी दिक्कत होगी, बिजली कर्मी मौके पर तत्काल पहुंच कर समस्या दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें