फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 लाभार्थियों के लिए 32.5 करोड़ ऋण की स्वीकृति हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
750 लाभार्थियों के लिए 32.5 करोड़ ऋण की स्वीकृति हुई
विज्ञापन

- ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड खलीलाबाद के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के 750 लाभार्थियों को 32.5 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी बैंकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बैंक एवं सरकार की विभिन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए ऋण स्वीकृत किए गए। स्वीकृत पत्र विधायक अंकुर राज द्वारा वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र आरके शर्मा, मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक दिवाकर पांडेय, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आरएस अनुरागी, उप प्रबंधक अनुपम शर्मा सहित जिले सभी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें