फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ियां जलीं, हजारों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से चार झोपड़ियां जलीं, हजारों का सामान राख
विज्ञापन

- रंजिश में एक महिला पर आग लगाने का मढ़ा आरोप
- खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गया चारों सगे भाइयों का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिक्टहा में मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें चार झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। जब तक ग्रामीण आग को नियंत्रित कर पाते, तब तक इसमें रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर एक मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना में चार सगे भाइयों का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने गांव की एक महिला पर झोपड़ी फूंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिक्टहा के बेलदारी पुरवा में दशरथ बेलदार, अवधेश की बिधवा बर्फा देवी, मदन और चंद्रशेखर जो सगे भाई हैं, वह अगल-बगल झोपड़ी डालकर रहते हैं। दशरथ बेलदार के अनुसार मंगलवार शाम गांव की एक महिला उनकी नींव से सटाकर खेत का अवशेष जला रही थी। दशरथ के अनुसार महिला का मकसद कूड़ा फूंकना नहीं था, बल्कि वह रंजिशन उनके भाइयों की झोपड़ी जलाने के प्रयास में थी। उक्त महिला इस कृत्य में कामयाब भी हो गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद सगे भाई दशरथ, मदन, चंद्रशेखर और बर्फा देवी की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। घर पर केवल छोटे बच्चे और महिलाएं थीं। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण जुट गए। सीमित संसाधनों के माध्यम से आग बुझाने में जुट गए। आग लगने से चार झोपड़ी में रखा कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज, चारा मशीन, पंपिंग सेट सहित हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आकर दशरथ बेलदार की भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। पीड़ितों ने इस मामले में थाने में महिला के परिवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें