फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मॉडल की सराहना

विज्ञापन
कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में माड? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मॉडल की सराहना
विज्ञापन

- कूड़ी लाल रूंगटा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगी
- डीएम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, मॉडल का किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वदानंद त्रिपाठी के मॉडल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की लोगों ने सराहना की।
प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम दिव्या मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर और गुब्बारा उड़ाकर किया। डीएम ने कहा कि छात्रों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बौद्धिक, मानसिक के साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में विज्ञान विषय में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, करके सीखने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु पांडेय, दिनेश तथा ललित कुमार ने मॉडलों का अवलोकन किया और अपना निर्णय सुनाया। एचआर इंटर कॉलेज के छात्र सर्वदानंद त्रिपाठी के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मॉडल को प्रथम स्थान, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के राजेंद्र कसौधन के स्मार्ट डस्बीन मॉडल को द्वितीय स्थान, एचआर इंटर कॉलेज के सुशांत यादव के एडवांस लर्निंग किट मॉडल को तीसरा स्थान मिला। कतरन प्रदर्शनी में अनामिका प्रथम, सलोनी तिवारी द्वितीय, साक्षी प्रजापति तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में कूड़ी लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की प्रिया कुमारी प्रथम, अक्षय प्रताप सिंह द्वितीय, सचिन यादव एवं वैष्णवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आव्या पांडेय प्रथम, शिवम सिंह द्वितीय, अक्षय प्रताप सिंह एवं किशन वर्मा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में सुमन प्रजापति प्रथम, अंजू निषाद द्वितीय तथा अंबिका मौर्य तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक निशा यादव, अभिषेक सिंह, नीतू यादव, प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सिंह, प्रधानाचार्य नीलम राय, करूणेश, अखिलेश, प्रदीप, राजकुमार, हनुमान, गोविंद, अरविंद, सुलक्षणा, प्रीति, अंबुज, अजय, दयाशंकर पांडेय, मनोज, साधना, मधु आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें