7,384 लोगों को लगाया गया टीका
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 54 गांव में शुक्रवार को टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 7,384 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 54 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2,400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 504 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2,400 के सापेक्ष 410, नाथनगर में 2,400 के सापेक्ष 295, सांथा में 2,400 के सापेक्ष 993, सेमरियावां में 2,400 के सापेक्ष 870, मेंहदावल में 2,400 के सापेक्ष 630, हैंसर बाजार में 2,400 के सापेक्ष 615, बेलहर में 2,400 के सापेक्ष 603, बघौली में 2,400 के सापेक्ष 2,285, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 89 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 90 लोगों को टीका लगाया गया।