फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पहल पर हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ मंदिर में दो प्रेमी युगल विवाह बंधन में बंधे।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पुलिस की पहल पर हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी
विज्ञापन

बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। पुलिस की पहल से शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका की शादी बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर में संपन्न हुई। दोनों पक्षों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे के साथ दुल्हन विदा होकर सुसराल गई। पुलिस की इस पहल की लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के अमटौरा गांव निवासी 25 वर्षीय सहदेव उर्फ झीनक पुत्र गंगाधर की बहन की शादी बखिरा क्षेत्र के महला गांव में कुछ वर्ष पहले हुई थी। सहदेव अपनी बहन के घर आने-जाने लगे। करीब एक साल पहले मिलते-जुलते सजातीय महला गांव की रहने वाली 19 वर्षीय राजनंदनी और सहदेव एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। कुछ दिनों बाद प्रेमिका के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद परिजन उस पर नजर रखने लगे। इसके बाद भी दोनों मोबाइल से बातचीत करते रहे। प्रेमी की यह हरकत प्रेमिका के घर वालों को पसंद नहीं थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हो चुकी थी। बाद में दोनों पक्षों को लोगों ने समझाया बुझाया। प्रेमी-प्रेमिका शादी करना चाहते थे। यह बात पुलिस तक पहुंची। चौकी इंचार्ज बखिरा हरेंद्र पाठक ने शनिवार को दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया और बातचीत की। चौकी इंचार्ज हरेंद्र की पहल से दोनों पक्ष शादी को रजामंद हो गए। शाम को बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी में बैंड बाजा की धुन पर लोग थिरके भी। पंडित ने मंत्रोच्चार किया। इसी बीच दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाया व सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस दौरान मिठाई का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कराया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक, दूल्हे के पिता गंगाधर, लड़की की मां उषा देवी, ग्राम प्रधान महला प्रेम नरायन, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें