फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Wed, 14 Dec 2022 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी हरिहरपुर।

सार

मुकुंदपुर निवासी धर्मराज प्रजापति (27) पुत्र राम भजन गांव के ही एक व्यक्ति के टेंट हाउस पर काम करता था। बुधवार की दोपहर वह नटवां गांव में टेंट के लिए लगा लोहे का पाइप उतार रहा था। जहां टेंट लगा था, उसी के ऊपर से हाई वोल्टेज की सप्लाई भी गई थी। जिससे लोहे का पाइप छू गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में बुधवार को महुली क्षेत्र के नटवां गांव में टेंट का पाइप उतारते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। लोग मजदूर को लेकर सीएचसी नाथनगर पहुंचे, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मुकुंदपुर निवासी धर्मराज प्रजापति (27) पुत्र राम भजन गांव के ही एक व्यक्ति के टेंट हाउस पर काम करता था। बुधवार की दोपहर वह नटवां गांव में टेंट के लिए लगा लोहे का पाइप उतार रहा था। जहां टेंट लगा था, उसी के ऊपर से हाई वोल्टेज की सप्लाई भी गई थी। जिससे लोहे का पाइप छू गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करंट लगने के बाद मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उसे सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो साल पहले युवक शादी हुई थी। युवक की मां,पत्नी, भाई बहन का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें