फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5075 युवाओं समेत 7491 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
5075 युवाओं समेत 7491 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। लक्ष्य 6600 के सापेक्ष 7491 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 18 से 44 वर्ष वाले 5075 और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 2416 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 4800 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 5075 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 1200 के सापेक्ष 702, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 290, सीएचसी नाथनगर में 400 के सापेक्ष 450, सीएचसी सांथा में 300 के सापेक्ष 513, सीएचसी सेमरियावां में 500 के सापेक्ष 480, सीएचसी मेंहदावल 900 के सापेक्ष 900, सीएचसी हैंसर में 500 के सापेक्ष 580, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 360, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 140, पीएचसी बघौली में 600 के सापेक्ष 680 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

45 वर्ष के ऊपर के 1800 लोगों के सापेक्ष 2416 लोगों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 140 लोगों को टीका लगा। सीएचसी खलीलाबाद में शून्य के सापेक्ष 438, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी नाथनगर में 400 के सापेक्ष 560, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 167, सीएचसी सेमरियावां में 300 के सापेक्ष 270, सीएचसी मेंहदावल 300 के सापेक्ष 280, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 141, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 90, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 200 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

नही मिला कोई संक्रमित
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोई भी शख्स कोरोना संक्रमित नहीं मिला। अब तक जिले में 8155 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 8058 लोग स्वस्थ हो चुके है। 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1038 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें