फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

205 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीजीटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पालियों में हुई परीक्षा में नामांकित थे कुल 1376 परीक्षार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) भर्ती परीक्षा मंगलवार को जिले के दो केंद्रों पर दो पालियों में हुई। कुल नामांकित 1376 परीक्षार्थियों में 205 ने परीक्षा छोड़ दी। 1171 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों केंद्रों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से 11.30 बजे तक हुई है। जिसमें 384 परीक्षार्थी नामांकित थे। इस पाली 69 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित हुई। कुल 416 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 56 ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आशा यादव ने बताया कि सुबह की पाली में 288 परीक्षार्थी नामांकित थे और 50 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में 288 परीक्षार्थी नामांकित थे और 30 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों पर अभ्यर्थियों के मास्क की चेकिंग के साथ ही हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों पर कुल 1376 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 205 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 1171 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। बुधवार को भी दोनों केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें