नूरुल करीम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढ़यामाफी में खो खो प्रतियोगिता में मौजूद टीम।संवाद
दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़यामाफी में बालिकाओं की दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ने किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच टीम वन गोल व फ्यूचर फाइटर के बीच हुआ। फ्यूचर फाइटर ने पांच अंकों से मैच जीता। दूसरा मैच ड्रीम एचीवर व नाइट ग्लोबल के बीच हुआ। ड्रीम एचीवर ने सात अंकों जीता। तीसरा मैच एनकेएम वैरियर व आजाद क्लब के बीच हुआ। एनकेएम एचीवर ने तीन अंको से मैच जीता। चौथा मैच टीम आफ चैलेंजर व टीम राइडर के बीच खेला गया। टीम आफ चैलेंजर ने छह अंकों से मैच जीता।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया। खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। शिक्षा के महत्व पर भी रोशनी डाली गई। स्कूल के संरक्षक एजाज मुनीर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
इस दौरान प्रधानाचार्य डी के श्रीवास्तव, जेबा हुसैन, कहकशां अंजुम, हलीमा खातून, सबा परवीन, सना खातून, आयशा खातून आदि मौजूद रहीं।