संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू हो रही है। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस यात्रा से विपक्षी पार्टी के लोग परेशान हैं। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। मणिपुर से 14 जनवरी से यात्रा शुरू होगी जो 67 दिन तक चलेगी। यात्रा का समापन महाराष्ट्र में होगा। यह यात्रा 6700 किलोमीटर तक की है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोगाें से मिलेंगे और समस्याओं को जानेंगे। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की योजना है। इससे पूर्व भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। जिसका काफी समर्थन मिला था।
उन्होंने बताया कि यात्रा के समर्थन में 14 जनवरी की शाम पांच बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जो बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक जाएगा।