कांटे। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा के अशनहरा पुरवा के पास ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार की देर शाम बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को मजदूर छप्पर के मकान में खाना बना रहे थे कि तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इससे छप्पर में बैठे चार लोग घायल हो गए। जिनमें रामू (30) पुत्र चंद्रिका प्रसाद, रोशनी (28) वर्ष पत्नी रामू, गणेश (7) पुत्र रामू और उत्तम (3) पुत्र रामू झुलस गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।