फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों को खिलाई जाएगी फाइलेरियारोधी की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कर्मियों को खिलाई जाएगी फाइलेरियारोधी की दवा
विज्ञापन

- सरकारी कार्यालयों में दवा खिलाने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वह कार्यालयों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए टीम बनाई गई है। टीम के दोनों सदस्य डीएम कार्यालय, विकास भवन, कृषि भवन, पुलिस लाइंस, पुलिस कार्यालय समेत अन्य सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों को फाइलेरिया की दवा अपने सामने खिलाएंगे। 27 मई तक दवा खिलाने का अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि पूरी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को दवा खिलानी है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इससे अछूता नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने कहा कि जिस भी व्यक्ति को दवा देनी है उसकी आयु दो वर्ष से कम न हो। दवा देते समय ध्यान रखें कि लाभार्थी गर्भवती न हो या फिर किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो।
विज्ञापन

फाइलेरिया ऐसी बीमारी है जो बड़े पैमाने पर लोगों को दिव्यांग बना रही है। इस बीमारी को हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। साल में एक बार पांच साल तक अगर कोई व्यक्ति फाइलेरियारोधी दवा खा ले तो उसे यह बीमारी नहीं होगी।
- डॉ. वीपी पांडेय, एसीएमअ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें